उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025 : जानिए कब खुलेंगे बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025 : जानिए कब खुलेंगे बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट

उत्तराखंड के चारधाम यात्रा की कपाट खुलने की तिथि घोषित हो चुकी है, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालु मे काफी उत्साह देखा जा रहा है। हर वर्ष लाखो श्रद्धालु देश विदेश से चारधाम यात्रा करने उत्तराखंड आते है।आइये जानते है कपाट खुलने की तिथि-

चारधाम कपाट खुलने की तिथि 2025

उत्तराखंड चारधाम यात्रा अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर हर वर्ष  शुरू की जाती है। इस वर्ष कपाट खुलने की तिथियां इस प्रकार हैं:

यमुनोत्री धाम – 30 अप्रैल 2025

गंगोत्री धाम – 30 अप्रैल 2025

केदारनाथ धाम – 2 मई 2025

बद्रीनाथ धाम – 4 मई 2025

कैसे करें चारधाम यात्रा पंजीकरण?

इस वर्ष चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 2 मार्च 2025 से शुरू हो गए है श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से यात्रा का पंजीकरण कर सकते है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए यात्री उत्तराखंड टूरिज्म केयर की आधिकारिक वेबसाइट (registrationandtouristcare.uk.gov.in) पर जा कर आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन करा सकते है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान सही मोबाइल नंबर दर्ज करे ताकि यात्रा की सूचना प्राप्त हो सकें। 


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *